किनारे में झाड़ियां उगने से सड़क हो गई थी संकरी, ग्रामीण युवाओं ने की सफाई

भास्कर न्यूज| सिरको ग्राम सिरको में नेशनल हाइवे 53 से गांव की ओर जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई थी। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। ग्राम के युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर इसे साफ करवाया। “मिशन क्लीन सिरको” के तहत ग्रामीण विकास को ध्यान में रखते हुए रविवार को युवाओं ने सरपंच के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गांव के गलियों, चौक-चौराहों में सफाई किया। जागरूक गांव का परिचय देते हुए ग्राम कोतवाल ने पूरे गांव में मुनादी कराई है कि सभी लोग अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखें। स्वच्छता से ही स्वस्थ जीवन मिलता है इस ओर रेखांकित करते हुए युवाओं को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। युवा शक्ति अपने क्षमता से गांव की विकास कर सकते है। इसी क्रम में सिरको के युवाओं ने नेशनल हाईवे से सिरको तक लगभग तीन किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क योजना मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे उगे झाड़ियों को साफ किया। झाड़ियों के कारण सड़क संकरी होकर चुकी थी। संकरी मार्ग में लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलें होती थी। एक ही समय में एक वाहन ही गुजर पाता था। सड़क के किनारे पांच फीट की जमीन बिल्कुल गायब ही हो चुकी थी। इस ओर प्राथमिकता से ध्यान देते हुए सरपंच के मार्गदर्शन में ग्राम के युवाओं ने स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़कर भाग लिया। युवाओं और बच्चों ने मिलकर सड़क किनारे जमा झाड़-झंखाड़, घास-फूस और कचरे को हटाया और गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। गांव में चल रहा “मिशन क्लीन सिरको” अब जनभागीदारी का रूप लेता जा रहा है, जिससे सिरको को एक स्वच्छ और सुंदर ग्राम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। सड़क के दोनों किनारों पर पांच फीट खाली जगह छोड़ी जाती है ताकि वाहनों के बीच पैदल और दुपहिया वाहनों के आने जाने के लिए पर्याप्त जगह हो। सड़क के किनारे उगे झाड़ियों की कटाई छटाई विभाग की जिम्मेदारी है विभाग अपने काम से अनदेखी कर रहे। ऐसे में ग्रामीणों को सफाई करनी पड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *