बदलते मौसम के कारण सर्दी-खासी वायरल बुखार की शिकायतें ज्यादा

भास्कर न्यूज| राजिम इन दिनों मौसम का हाल कुछ ऐसा है कि बरसात गर्मी और ठंड तीनों मौसम का एहसास एक ही दिन में होने लगा है सुबह गर्मी तो दोपहर से शाम तक बारिश के चलते मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है जिसके कारण इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पढ़ रहा है हर घर में कोई ना कोई वायरस की चपेट में आ रहे हैं सर्दी खांसी बुखार टाइफाइड और सर्दी के कारण फेफड़ा गला में कफ़ की समस्या अधिक हो रही है अस्पतालों में ज्यादातर इन्हीं बीमारी के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक में इस तरह की वायरल देखने को मिल रही है डॉक्टर का कहना है कि वर्तमान में जो मौसम की स्थिति है और खासकर यह समय मौसम परिवर्तन का रहता है जिसके कारण वायरल बीमारी की मरीज अधिक बढ़ रहे हैं। नीमु स्लाइडर की डिमांड बढ़ी: इन दोनों छोटे से लेकर बड़े तक को सर्दी गले में खराश और कफ की शिकायत है जो आसानी से कट नहीं रही है लोगों को इतना परेशान कर दिया है कि कफ को गलाने वाला मशीन नींमु स्लाइडर खरीद रहे हैं जिसके कारण मेडिकल में इसकी डिमांड बढ़ गई है। डॉ वीरेंद्र हिरौंदिया बीएमओ राजिम ने कहा कि अभी वायरल बुखार कफ युक्त सर्दी खांसी टाइफाइड मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण बढ़ रहा है जो आसानी से नहीं कट पा रहा है। स्वस्थ होने में 5 से 7 दिन का समय लग रहा है। इससे सावधानी बरतने के लिए भीड़ भाड़ इलाके में ना जाए ज्यादा जरूरत हो तो मास्क लगाकर जाए बरसते पानी में भीगने से बचे, अभी जो मौसम है वह वायरस के लिए अनुकूल है ताजा भोजन गर्म पानी का उपयोग करें छोटे बच्चों को पानी उबाल कर ही पिलाए स्वेच्छा से कोई दवाई ना ले डॉक्टर से सलाह ले तभी दवा सेवन करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *