पाली | शिव वाटिका हॉल रामनगर में रविवार को जिला महेश्वरी सभा कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिलामंत्री राजकुमार सोमानी ने बताया कि जिले के कार्यकर्ताओं ने माहेश्वरी परिवारों के घरों का सर्वे करके विधवा पेंशन के लिए फॉर्म भरवाए। बैठक में आगामी कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए एबीएमएम की योजनाओं में से मिशन आईएएस 100 और कैंसर टीकाकरण प्रोग्राम में बालिकाओं को टीकाकरण का कैम्प लगवाने के बारे में चर्चा की। कोषाध्यक्ष नरेंद्र माछर ने जिला के आय-व्यय का विवरण पेश किया। जिलाध्यक्ष रवि मोहन भूतड़ा ने एमजीसी अधिवेशन 9 से 11 जनवरी के बारे में बताया। मीटिंग समाप्ति की घोषणा की। मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष रतन माछर जिला उपाध्यक्ष शरद खेतावत संघठन मंत्री कमल राठी, तहसील अध्यक्ष गुरु चरण हेडा तहसील मंत्री लोकेश बिरला सहित कई लोग मौजूद रहे।


