संत श्री राजारामजी भविष्य ज्ञान ज्योति प्रतिभा खोज परीक्षा में 350 प्रतिभागी

पाली | संत श्री राजारामजी भविष्य ज्ञान ज्योति फाउंडेशन के तत्वावधान में 12वीं संत श्री राजारामजी भविष्य ज्ञान ज्योति प्रतिभा खोज परीक्षा 2025-26 रविवार को जिले के 2 परीक्षा केंद्रों पर की। पेपर ऑब्जर्वर लक्ष्मण पटेल ने बताया कि इस परीक्षा में पटेल समाज के 350 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन पटेल छात्रावास पाली और अंजनीमाता धाम चेंडा स्कूल में सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक किया। परीक्षा के समापन के बाद दोनों केंद्रों पर करिअर गाइडेंस सेमिनार हुई। इस आयोजन में पाली ब्लॉक समन्वयक व्याख्याता जूंजाराम पटेल, सहसमन्वयक दिलीप पटेल (वरिष्ठ अध्यापक) और किशन पटेल (अध्यापक) का सक्रिय सहयोग रहा। चेंडा परीक्षा केंद्र पर समन्वयक श्रवण पटेल, अध्यापक दिलीप पटेल, जूनियर लेखाकार प्रमोद पटेल, व्याख्याता अशोक पटेल, पटवारी अमराराम पटेल और सोनाराम पटेल सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *