श्री क्षत्रिय घांची युवा महासभा सोशल मीडिया ग्रुप बना करवा रही रक्तदान

पाली | श्री क्षत्रिय घांची युवा महासभा संगठन घांची समाज का सबसे बड़ा संगठन है। संगठन महिला उत्थान, संस्कृति, धर्म, भक्ति, शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां तक कि समाज के युवाओं को भामाशाह के रूप में प्रेरित कर आगे बढ़ने के लिए जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। संगठन समाज में 10 वर्ष से लगातार कार्यरत है। समाज का युवा संगठन हर साल मेडिकल कैम्प लगाते हैं। निशुल्क जांच और इलाज करवाते हैं। समाज के बुजुर्गों के लिए बस में फ्री यात्रा के लिए पास बनाए जाते हैं। मेडिकल क्षेत्र में समाज बंधुओं के मेडिकल स्टोर की दुकान और कई लैब हैं। ऐसे में उनके सहयोग से खून जांचों की के लिए समाज के स्मार्ट कार्ड बनाकर रियायती दर पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। { हर दो दिन में एक बार रक्तदान : शहर में समाज के लिए सोशल मीडिया पर रक्तदान ग्रुप भी बनाया है। इसमें उपाध्यक्ष जितेंद्र पंवार की देखरेख में जब भी समाज बंधुओं को किसी भी ग्रुप के खून की आवश्यकता होती है। तो वह निशुल्क ब्लड उपलब्ध करवाते हैं। जोधपुर एम्स हॉस्पिटल में भी समाज के लोगों के लिए पाली से ब्लड उपलब्ध करवाते हैं। { सम्मान समारोह का भी : समाज के गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए संगठन द्वारा मदद की जाती है। शिक्षा के लिए भामाशाह द्वारा बुक व रजिस्टर वितरित किए जाते हैं। शिक्षक दिवस पर शपथ कार्यक्रम होता है। बच्चों को कोचिंग देकर नाटक, गीत, भाषण की तैयारी करवाई जाती है। हर वर्ष सबसे बड़े खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाते हैं। अध्यक्ष योगेश सोलंकी मोबाइल : 9352945791

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *