वृद्ध आश्रम में लगाया निशुल्क जांच शिविर

बोकारो | वृद्धजन दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मिडटाउन कपल्स और बोकारो ओल्ड जेवेरियंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में वृद्ध आश्रम सोलागीडीह चास में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। संचालन चिकित्सक और बॉक्सन डॉ. सुजीत दास के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने वृद्धजनों की ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया। डॉ. सुजीत दास ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य और सौभाग्य दोनों है। क्लब के अध्यक्ष मिनी स्टीफन कपूर ने कहा कि वृद्धजन दिवस के अवसर पर इस शिविर का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करना था। रोटरी सदैव सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति समर्पित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *