सिटी रिपोर्टर | बोकारो रविवार को बोकारो कलाकार संघ की बैठक आशियाना चीराचास में हुई। बैठक में हाल ही में बोकारो कलाकार संघ का रजिस्ट्रेशन झारखंड सरकार से होने पर खुशी व्यक्त की गई और राष्ट्रीयकृत बैंक में संघ का खाता खोलने सहित कलाकारों व संघ के हितों को लेकर चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष जगदीश बाबला, महासचिव मनबोध मिश्रा, उपमहासचिव अशोक बाबला, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, मीडिया प्रभारी अरुण पाठक, प्रतिनिधि मंडल सदस्य विधान दत्ता, संघमिता सिंह, मनोज उपाध्याय, कन्हैया वर्मा, नवीन, श्याम बाबला, सुमन, प्रमोद कुमार ने भावी योजनाओं व कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही संघ में कलाकारों को जोड़ने व संगठन की मजबूती पर बल दिया। अध्यक्षता संघमिता सिंह ने व संचालन महासचिव मनबोध मिश्रा ने किया।


