री-यूनियन कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने पुरानी यादों को किया ताजा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-2सी हाई स्कूल के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने री-यूनियन कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम सेवानिवृत शिक्षक अमीरी नाथ झा व आरपी मंडल को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी पूर्व विद्यार्थियों ने गुरु को सम्मान देते हुए उनके समक्ष पुरानी स्मृतियों को साझा किया। सभी ने मिलकर केक काटा और इस दिन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मृति चिह्न भेंट किया। मौके पर अजय चौधरी, अजय पोद्दार, धर्म देव, हेमंत, राजेश गोप, रोहित, पाठक, सिद्धार्थ, नंद किशोर, अनूप, नीलू, पांडेय, सुदीप, राजेश श्रीवास्तव, अनिरुद्ध राय, संतोष झा, शशिकांत, अशोक, ऋषिकेश, रविश, रविश सिंह, नितेश, मंगल चरण, इकबाल, सूरज, रमन आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *