फसलें पानी पानी:दो दिन बारिश से खेतों में बाजरे, मूंग व मोठ की खड़ी और कटी फसलें खराब

धोरीमन्ना उपखंड क्षेत्र के खरड़, अजाणियों की ढाणी, रावों की बेरी, लुखु, आदर्श लूखू, दूधू, नेड़ीनाडी, गडरा, कोजा, भलीसर, मीठड़ा खुर्द, सुदाबेरी और कातरला खिलेरियान सहित कई गांवों में रविवार को जमकर बारिश हुई। किसानों के खेतों में बाजरा और ग्वार की फसल कटाई के लिए तैयार थी। वहीं मूंग-मोठ काटकर खुले में ढेरियों में रखी गई थी। बारिश के कारण खेतों में काटकर सुखाने के लिए रखी गई बाजरे सहित अन्य फसलें पानी में डूब गई है। कुछ लोगों ने ही फसलें इकट्ठी करके ढक दी थी, जबकि अधिकांश की फसलें खेतों में ही पड़ी है। यह तस्वीर गडरा गांव के एक खेत की है, जहां बाजरे की फसल बारिश के पानी में डूब गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *