छिंदवाड़ा में आज 5 घंटे बिजली नहीं आएगी। सुबह 9 बजे से लेकर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी, छिंदवाड़ा (शहर संभाग) ने जानकारी दी है कि 33/11 केवी लाइन और विद्युत उपकरणों के रखरखाव कार्य के चलते 11 के.व्ही. सोनपुर रोड टाउन-4 फीडर (फीडर कोड-7088) से जुड़े सभी क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस फीडर की लंबाई 6.94 किलोमीटर है और इसमें कुल 25 ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। इसके अंतर्गत आने वाले पातालेश्वर, बारागधा मरघट, अन्नपूर्णा मंदिर, त्रिलोकी नगर सहित आसपास के सभी क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य की प्रकृति को देखते हुए समयावधि आवश्यकतानुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें।


