ऋषभदेव में रात को जमकर बारिश हुई:हाइवे की सर्विस रोड पर ही पानी भर गया, डेढ़ घंटे तक हुई बारिश, आज येलो अलर्ट

उदयपुर में रविवार की रात को ऋषभदेव कस्बे और आसपास के गांवों में जमकर बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार बारिश हुई जिससे पानी ही पानी हो गया। इधर, मौसम विभाग ने आज भी उदयपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और सुबह से ऋषभदेव कस्बे में आज सुबह भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत पर एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से बारिश हो रही है। इधर, मौसम विभाग ने आज भी उदयपुर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उदयपुर जिले के ऋषभदेव कस्बे में रविवार की रात को अच्छी बारिश हुई। बारिश का दौर शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू हुआ और रात आठ बजे तक लगातार बारिश हुई। इसके बाद भी वहां रिमझिम बारिश का दौर चला। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर पीपली-अ से शुरू हुआ जो आगे पीपली-ब, ऋषभदेव हाइवे, ऋषभदेव कस्बे से लेकर आगे खेरवाड़ा टोल प्लाजा से लेकर आसपास के गांवों में अच्छी बारिश हुई। ऋषभदेव में बारिश से कस्बे के अंदर के मुख्य मार्गो से लेकर गलियों में सड़कों पर पानी भर गया। केसरियाजी मंदिर में दर्शन करने आए भक्तगण भी बारिश के दौरान मंदिर में ही रुके रहे। इधर, उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर की सर्विस रोड पर भी तेज बारिश के चलते पानी भर गया था। हाइवे पर कई जगह पानी भर गया था। बाद में धीरे-धीरे पानी वहां से बहकर निकला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *