जालंधर में एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत:होशियारपुर के नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे थे, बाइक पर सवार तीनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

पंजाब के जालंधर में भोगपुर के पास गांव सिंहपुर में शनिवार देर रात संदिग्ध हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। यह घटना गांव सिंहपुर शराब के ठेके के सामने हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक 3 युवक शनिवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिंहपुर स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे थे। ठेके पर काम करने वाला युवक सुखबीर सिंह उनका परिचित था। बताया जा रहा है कि तीनों युवक पहले से नशे में थे और ठेके के बाहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस मामले में थाना भोगपुर के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि दोनों की मौत शनिवार रविवार गत रात्रि करीब 1.30 बजे हुआ। जिसके बाद वह अस्पताल जाने के बजाए रास्ते में ही रुक गए, जहां ज्यादा खून बहने से दोनों की मौत हो गई। मामले में आज एफआईआर की गई है। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित किया स्थानीय लोगों ने जब दो युवकों को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा, तो उन्होंने तुरंत सेहत विभाग को सूचित किया। 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल काला बकरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गुरसेवक सिंह (35) निवासी कोटली, होशियारपुर, और नवदीप सिंह (30) निवासी काला संघियां, कपूरथला के रूप में हुई है। दोनों पहले नशा छुड़ाओ केंद्र बुल्लोवाल (होशियारपुर) में दाखिल थे और वहीं इनकी जान-पहचान सुखबीर सिंह से हुई थी। सुखबीर बोला- शाका बाइक छोड़कर मौके से हुआ फरार सुखबीर ने पुलिस को बताया कि तीनों युवक 3 अक्तूबर को नशा छुड़ाओ केंद्र से भाग गए थे और शनिवार देर रात उसके पास ठेके पर आए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें नींद आ रही है और वो वहीं बैठकर सो गए। सुखबीर ने बताया कि जब मैंने उन्हें उठाया तो दोनों नहीं उठे, ये देखकर उनका तीसरा साथी जगजीत सिंह उर्फ शाका मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। भोगपुर पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस ने सुखबीर सिंह को पूछताछ के लिए जालंधर लाया, जहां उसने बताया कि तीनों युवक भोगपुर की तरफ जाते समय किसी अज्ञात वाहन से टकरा गए थे। उसी दौरान दो युवक घायल हो गए थे, और अधिक नशा करने की वजह से उनकी हालत और बिगड़ गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मौतें सड़क हादसे से हुईं या नशे के असर से, क्योंकि एक मृतक की जेब से सिंरिज भी बरामद हुई है। फिलहाल थाना भोगपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार युवक जगजीत सिंह उर्फ शाका की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *