मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर में ठनी:प्रशासक को पत्र लिखने पर भड़के पार्षद खोलेंगे मेयर खिलाफ मोर्चा

चंडीगढ़ में मनीमाजरा हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद अब मेयर हरप्रीत कौर बबला की सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर समेत विरोधी पार्षदों के साथ ठन गई है। मेयर की तरफ से चार पार्षदों के खिलाफ चंडीगढ़ प्रशासक को पत्र लिखने से विवाद और गहरा गया है। विरोधी पार्षदों की तरफ से आज मेयर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पत्रकारवार्ता बुलाई गई है और इसमें वह मेयर पर गंभीर आरोप लगाने के साथ साथ अगली रणनीति पर खुलासा करेंगे। दोपहर बारह बजे इसके लिए सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी के कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। क्यों बढ़ा विवाद, यह है तल्खी की असल वजह दरअसल नगर निगम का मनीमाजरा हाउसिंग प्रोजेक्ट इस पूरे घटनाक्रम की असल वजह बना है। नगर निगम इसे जल्द से जल्द मंजूर करवाना चाहती है और विरोधी पार्षद इसके लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि प्रोजेक्ट को गलत ढंग से बनाया जा रहा है और इससे कुछेक विशेष लोगों को फायादा पहुंचाने का काम हो रहा है। इसी को लेकर ही 30 सितंबर को बुलाई गई नगर निगम की बैठक हंगामेदार रही थी और पार्षदों में धक्का मुक्की के साथ साथ खूब हंगामा हुआ था। प्रशासक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं मेयर मेयर हरप्रीत कौर बबला की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर समेत अन्य लाेगों के खिलाफ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को इसकी शिकायत दी गई है। उनकी तरफ से कहा गया है कि 30 सितंबर को हाउस की बैठक में बेहद गलत तरीके का बरताव पार्षदों की तरफ से किया गया है। जिसे कभी भी बर्दाश्त किया जा सकता है। चार पार्षदों के नाम लिखकर यह शिकायत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *