अर्धनिर्मित पानी टंकी के पास मिला घायल:कोडरमा सदर अस्पताल में हुई मौत,परिजनों ने किया मार्ग जाम, हत्या की आशंका

कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनाडीह में सोमवार सुबह एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। घायल की पहचान पुरनाडीह निवासी 45 वर्षीय अशोक राणा उर्फ कारू राणा के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अशोक राणा को तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने दी घटना की जानकारी मृतक के भतीजे पवन राणा ने बताया कि अशोक राणा रविवार सुबह 10 बजे से घर से लापता थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह अशोक के भाई संतोष राणा और अन्य लोग शौच के लिए उसी पानी टंकी के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने अशोक को गंभीर चोटों के साथ घायल पाया। अशोक दर्द से कराह रहे थे। ग्रामीणों और परिजनों ने किया सड़क जाम घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लेकिन जैसे ही अशोक राणा की मौत की खबर फैली, आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग भी की। हत्या की आशंका, परिवार को मुआवजे की मांग पवन राणा ने बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर जख्म थे, जिससे यह मामला स्पष्ट रूप से हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने नवलशाही पुलिस से निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की। पवन ने कहा कि अशोक राणा हाईवा चालक थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से बेरोजगार थे। उनकी मौत के बाद परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे बेहद शोक में हैं। ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *