गाली देते रील बनाई, पुलिस पकड़ी तो रोने लगा बदमाश..VIDEO:सोशल मीडिया पर धमकी देते दादागिरी की; जेल में कहा- मुझे छोड़ दो

सरगुजा में रील बनाकर दादागिरी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवकों ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर भी डाला। वीडियो में दोनों युवक गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक भी पहुंचा जिसके बाद उन पर एक्शन लिया गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर दादागिरी करने वाला युवक जेल के गेट पर पहुंचा तो रोने लगा और पुलिस से छोड़ दो की अपील की। रील में युवक कहते हुए दिख रहे हैं- मारेंगे चाकू, निकलेगा खून। एक अन्य वायरल रील में युवक धमका रहा है कि हमसे मोहब्बत नहीं करोगे तो अंजाम भुगतोगे। वीडियो वायरल हुआ तो सख्त हुई पुलिस इनमें एक युवक के खिलाफ पहले भी कोतवाली थाने में अपराध दर्ज था। पुलिस ने रील बनाकर गाली-गलौज करने एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर दोनों युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। एक युवक के खिलाफ पूर्व में दर्ज प्रकरण में भी कार्रवाई की गई है। इनमें अंबिकापुर के रसूलपुर में रहने वाले सैयद सैफ और उसका साथी है। एक साथी ने अपनी दादागिरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। सरगुजा SP राजेश अग्रवाल ने मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। पकड़े गए युवक, जेल गेट पर रोने लगा बदमाश पुलिस ने रील बाज दोनों युवकों की शिनाख्त की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों में सैयद सैफ के खिलाफ पहले से कोतवाली थाने में धारा 452 IPC सहित अन्य धारा के तहत अपराध दर्ज था। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सैयद सैफ के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में भी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर दादागिरी करने वाले युवक सैयद सैफ को जेल दाखिल करने के लिए पुलिस रविवार (5 अक्टूबर) शाम सेंट्रल जेल पहुंची तो गेट में पहुंचते ही युवक रोने लगा और छोड़ देने की अपील की। पुलिस ने उसे जेल दाखिल करा दिया है। दूसरे युवक को भी पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के ऑर्डर पर जेल दाखिल करा दिया है। मारेंगे चाकू, निकलेगा खून, रील बाजों को खोज रही पुलिस अंबिकापुर के पेट्रोल पंप में काम करने वाली युवती भारती टोप्पो की दशहरे के दिन उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद अंबिकापुर के दो युवकों ने रील बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया जो वायरल हो गया हैं। अब पुलिस रील बाज युवकों की तलाश में लगी है। दोनों युवकों को इसकी भनक लग गई तो वे शहर छोड़कर भाग निकले। सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने बताया कि रील बाज युवकों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। सोशल मीडिया में धमकी देने वाले एवं अभद्र भाषा का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश सरगुजा एसपी ने दिया है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित टेलीग्राम की निगरानी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *