शिवपुरी के बड़ौदी स्थित थीम रोड पर रविवार रात एक ऑटो और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मामला कोतवाली तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, बड़ौदी निवासी हनुमंत राजपूत अपनी ऑटो से लौट रहे थे, तभी आदर्श नगर निवासी रोहन राठौर की कार ने उनकी ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो थीम रोड की रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह डैमेज हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। बाद में स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराया और दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। वहां आपसी बातचीत के बाद सहमति से समझौता कर लिया गया और किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।


