रायसेन जिले के बेगमगंज में रविवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा चकला नाले के पास हुआ। एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी अंकित साहू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अंकित साहू अमरचंद साहू के पुत्र थे। अंकित के पिता अमरचंद साहू ने बताया कि उनका बेटा ग्राम सिंहपुर गया था और लौटते समय सड़क किनारे यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


