जैसलमेर में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:18.97 ग्राम स्मैक बेचने आए तस्कर को बाइक समेत पकड़ा, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

जैसलमेर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशानुसार थाना कोतवाली, जैसलमेर की टीम ने मुख्य सप्लायर सवाईसिंह पुत्र दीपसिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 18.97 ग्राम स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना कोतवाली, जैसलमेर में NDPS एक्ट का मामला दर्ज किया गया और आरोपी से स्मैक को लेकर पूछताछ शुरू की। विशेष अभियान के तहत कार्रवाई शहर कोतवाल प्रेमदान रतनू ने बताया- अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया गया है। हमने बाइक सवार एक युवक सवाई सिंह को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18.97 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर में स्मैक की अवैध बिक्री के लिए आया था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना कोतवाली, जैसलमेर में NDPS एक्ट का मामला दर्ज किया गया और आरोपी से स्मैक को लेकर पूछताछ शुरू की। नेटवर्क की जांच जारी SHO प्रेमदान ने बताया- पुलिस आरोपी सवाई सिंह निवासी म्याजलार से मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लायरों के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच के बाद पूरे नेटवर्क को उजागर करने की संभावना है। आरोपी तस्कर को पकड़ने में पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रेमदान, कॉन्स्टेबल सरूपाराम, हिंगलाजदान, महेंद्रसिंह और हैड कॉन्स्टेबल भागीरथ राम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *