पाली में जमीन विवाद में लाठी–पत्थरों से हमला:3 सगे भाई घायल, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

पाली में जमीन विवाद में रिश्ते के भाईयों ने ही लाठी–पत्थरों से सोमवार सुबह हमला कर तीन सगे भाईयो को घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घटना को लेकर cctv फुटेज भी सामने आया है। जिसमें लाठी–पत्थरों से हमला करते हुए दोनों पक्ष नज़र आ रहे है। जानकारी के अनुसार घटना पाली शहर के सुभाष नगर बी में सोमवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई। हमेशा की तरह सुभाष नगर बी निवासी 45 साल का जगदीश पुत्र कानाराम बंजारा उनका छोटा भाई दिनेश (40) और श्रवण (42) काम पर जाने के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले उनके काका के लड़के लाठियां लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। बचाव में उन्होंने भी लाठियां उठाई। दोनों पक्ष की ओर पत्थर भी एक दूजे पर फेंके गए। इस घटना में एक पक्ष के जगदीश बंजारा, दिनेश और श्रवण घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस पर करवाई नहीं करने का आरोप पीड़ित पक्ष की लक्ष्मी देवी ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उन्हें धमकियां दे रहे थे। इसको लेकर उन्होंने औद्योगिक नगर थाने में शिकायत भी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई करवाई नहीं की इसके चलते आरोपियों ने सोमवार सुबह उनके परिवार पर हमला कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *