देवास में औसत से 5 इंच कम पानी गिरा:अब तक 37 इंच वर्षा दर्ज की गई; कल रात तेज बारिश

देवास शहर और आसपास के इलाकों में बीती रात तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि, सोमवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप भी खिली। जिले में इस मानसून सत्र में अब तक 37 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह पिछले साल की इसी अवधि के औसत 42 इंच से 5 इंच कम है। रात की तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। इससे पहले, शाम को भी तेज हवाओं और आंधी के साथ कुछ देर के लिए बारिश हुई थी। किसान इस समय सोयाबीन की फसल कटाई में लगे हैं। जिले के लगभग 50 प्रतिशत किसानों ने अपनी फसल काट ली है, लेकिन बाकी बचे किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि जब बारिश की जरूरत थी तब नहीं हुई, और अब जब जरूरत नहीं है, तब बारिश हो रही है। इससे उनकी पक चुकी सोयाबीन की फसल खेतों में नमी के कारण कट नहीं पा रही है, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *