लुधियाना में नकली देसी घी बरामद:शक ना पड़े इसलिए घर से करते थे सप्लाई,दो बार पहले भी हो चुकी छापामारी,महिला गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना में आज बस स्टेंड नजदीक शाम नगर में नकली देसी घर एक घर में डंप किया हुआ सेहत विभाग की टीम को मिला। टीम को सूचना मिली थी कि अक्सर इस घर से नकली घी दुकानों पर सप्लाई किया जाता है। 40 किलो नकली घी हुई बरामद आज टीम ने पुलिस की मदद से घर में छापामारी की और 40 किलो नकली घी, सूखा पाउडर मिल्क और क्रीम बरामद की। त्योहारों के मद्देनजर ये घी व अन्य सामान शहर में सप्लाई होना था। जिस घर में आज छापामारी सेहत विभाग ने की है इस घर में 2017 में भी छापामारी हुई थी। उसके बाद 2020 में दबिश अधिकारियों ने दी थी। अब 2025 में ये छापामारी हुई है। आरोपी 2023 में भगोड़ा करार दे दिए थे। इसलिए आज आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. रमनदीप कौर ने कहा कि लोग अब घरों में नकली सामान छिपा कर रख रहे है लेकिन अब लोगों के घरों में भी छापामारी की जाएगी। ये नकली देसी घी सूखे दूध और रिफाइंड आदि की मदद से बनाया जा रहा था। लोगों से अनुरोध है कि खाने-पीने का सामान जहां भी मिलवाटी दिखे तो तुरंत सेहत विभाग को सूचित करें। अभी दूध, घी और क्रीम के सेंपल लिए है। इस घर की मालकिन को गिरफ्तार कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *