अमृतसर में फैक्ट्री विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने:थाने में झड़प के आरोप, पुलिस कर रही है मामले की जांच

अमृतसर के सुल्तानविंड रोड स्थित आकाश विहार में एक फैक्ट्री को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस मौके पर बातचीत करते हुए फैक्ट्री के मालिक अवनीत सिंह और गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कई सालों से हम इस इलाके में अपना कारोबार कर रहे हैं, लेकिन हमारे पड़ोसी मेजर सिंह और जंग बहादुर द्वारा फैक्ट्री को लेकर हमें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार हमारे फैक्ट्री में अलग-अलग विभागों को भेज कर हमें तंग किया जाता है। गुरप्रीत सिंह और अवनीत सिंह ने बताया कि हमारी फैक्ट्री के सारे कागज़ पूरे हैं, फिर भी हमें परेशान किया जा रहा है। आज भी उन्होंने हमारे पास के खाली प्लॉट में कूड़ा फेंक कर हमें हैरास किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस संबंध में जब हम सुल्तानविंड थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे, तो दूसरी तरफ से थाने में ही धक्का-मुक्की की गई। इस बारे में उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। दूसरा पक्ष इस संबंध में जब दूसरी पक्ष यानी मेजर सिंह और जंग बहादुर से बात की गई, तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि सबसे पहले फैक्ट्री मालिक अवनीत सिंह ने हमें गाली-गलौच की, जिसके चलते हमने भी सुल्तानविंड थाने में शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से थाने में कोई बदतमीजी नहीं की गई, बल्कि हम पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह का ​बयान इस पूरे मामले को लेकर जब जांच अधिकारी दिलबाग सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *