लुधियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी क्लीयरेंस, टीम आएगी हलवारा:मंत्री बिट्‌टू बोले- बीसीएएस करेगी टर्मिनल बिल्डिंग की जांच, उड़ाने शुरू करने की कवायद होगी

लुधियाना के हलवारा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शुरू करने की कवायद में केंद्र सरकार भी जुट गई है। जिला प्रशासन ने हलवारा एयरपोर्ट का सिविल वर्क पूरा होने के संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा तो अब केंद्र की टीम हलवारा आकर एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग की जांच करेगी। जांच में फिट पाए जाने पर टीम इसे क्लीयरेंस देगी और तब यहां से उड़ानें शुरू हो सकेंगी। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) की टीम टर्मिनल बिल्डिंग को क्लीयरेंस देने से पहले जांच के लिए हलवारा पहुंच रही है। टीम की क्लीयरेंस मिलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस एयरपोर्ट टर्मिनल को राज्य सरकार से टेकओवर कर देगी। क्लीयरेंस के बाद उड़ानें होंगी शुरू रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से क्लीयरेंस मिलने के बाद उड़ाने शुरू करने की कवायद की जाएगी। लुधियाना के हलवारा से कहां-कहां के लिए उड़ानें शुरू होंगी इसको लेकर भी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसर होमवर्क में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब का होगा विकास केंद्रीय मंत्री बिट्‌टू ने कुछ दिन पहले हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का जायजा लिया था और डीसी को निर्माण कार्य जल्दी ही पूरा करने को कहा था। उसके बाद डीसी ने सभी अफसरों व निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मौके का जायजा लिया और टर्मिनल बिल्डिंग समेत तमाम काम पूरे होने की घोषणा की और राज्य सरकार के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट को पत्र लिखकर जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *