वाहन ड्राइवरों को किया जागरूक:टोल प्लाजा पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की दी हिदायत

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को रिडकॉर के सभी टोल प्लाजा पर दुपहिया, छोटे और बड़े वाहन ड्राइवर को जागरूक किया गया। रिडकॉर के बिंदा टोल प्लाजा पर सुरक्षा पंपलेट बांटे, वाहनों पर रेडियम स्टिकर चिपकाए, दुपहिया वाहन सवारों को हेलमेट लगाने और कार सवारों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार चलाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रिडकोर प्रोजेक्ट मैनेजर अमित गर्ग ने रिडकॉर के सभी टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के आदेश दिए। रिडकॉर के बिंदा टोल प्लाजा पर बुधवार को दुपहिया वाहनों व छोटे-बड़े वाहनों की सड़क सुरक्षा के पंपलेट बांटे, वाहनों पर रेडियम स्टिकर चिपकाए। टोल मैनेजर आशीष यादव ने वाहन ड्राइवरों को हेलमेट पहनकर व सीट बेल्ट लगाकर और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों की पालना करने के बारे में जानकारी दी। अंशुष खटीक ने सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने की शपथ सभी टोल कर्मचारियों को दिलाई। सड़क सुरक्षा अभियान में पेट्रोलिंग टीम गुलाब सिंह, दिलीप सिंह, राजू सिंह, रामबाबू व टोल कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान टोल कर्मियों ने फोर व्हीलर वाहन के अतिरिक्त टू व्हीलर वाहन सवारों को भी यातायात के नियमों की पालना के लिए समझाइश की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *