घर में फंदा लगाकर शख्स ने किया सुसाइड:पत्नी खाना बना रही थी, कमरे में पति को फंदे पर लटका देखा; जांच में जुटी पुलिस

नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठार में रविवार शाम शख्स (50) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वेद प्रकाश पटेल बेटा स्वर्गीय रामानुज पटेल के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के समय वेद प्रकाश की पत्नी घर में खाना बना रही थीं। जब उसने पति को आसपास नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। कमरे में जाकर देखा तो वेद प्रकाश फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा सूचना मिलते ही नईगढ़ी पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। सोमवार सुबह शव को नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉ. आर.के. पाठक ने पोस्टमॉर्टम की प्रकिया पूरी की। परिजनों के अनुसार, मृतक वेद प्रकाश शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका दो बेटा और एक बेटी है, जो रीवा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बताया कि बेटी की बड़ी है। परिवार में किसी प्रकार के विवाद या तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे आत्महत्या का कारण अज्ञात बना हुआ है। प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किस कारण सुसाइड किया इसकी जानकारी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *