लड़की को छेड़ा…अब टूटा हाथ लेकर रो रहा, VIDEO:मेरठ में एक हाथ से कान पकड़कर गिड़गिड़ाया- साहब गलती हो गई

मेरठ में एक युवक ने लड़की को बीच सड़क रोक कर छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसे पीटा और गला दबाकर मारने की कोशिश की। छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रविवार को उसे अरेस्ट कर लिया। अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में टूटा हाथ लेकर गिड़गिड़ा रहा है। आरोपी का पुलिस कस्टडी में एक वीडियो सामने आया है। दाहिने हाथ में प्लास्टर बंधा है, बाएं हाथ से कान पकड़ कर रो-रोकर वह माफी मांग रहा है। थाने के बाहर कैमरे पर गिड़गिड़ाते हुए कहता है- साहब मुझसे गलती हो गई। माफ कर दो जी, अब छेड़छाड़ नहीं करूंगा। दरअसल, छेड़छाड़ करते आरोपी का चेहरा CCTV में कैद हो गया था। इसी आधार पर युवक की पहचान हुई। आरोपी युवक की पहचान किठौर के शाहजहांपुर में नई बस्ती के रहने वाले जानू (20) के रूप में हुई है। छेड़छाड़ की घटना 3 अक्टूबर को किठौर क्षेत्र की है। गाजियाबाद के लोनी इलाके की रहने वाली 14 साल की लड़की अपनी नानी के गांव आई थी। युवक ने लड़की का छिपकर वीडियो बना लिया। लड़की ने इसका विरोध किया तो उससे छेड़छाड़ के बाद मारपीट करने लगा। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला- लड़की ने कहा- मोबाइल दिखाओ, लड़के ने पीट दिया
पीड़ित लड़की ने पुलिस से बताया- लड़का गांव में कहीं जा रहा था, तभी मेरा उससे सामना हो गया। मैंने उसको रोककर कहा कि अपना मोबाइल दिखाओ। लड़के ने इससे इनकार कर दिया। मैंने कहा कि मेरा कौन सा वीडियो बनाया है? इसी बात पर वह लड़ने लगा। धमकी देने लगा। लड़के ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने गला दबाया। दुपट्‌टा खींचा और छेड़छाड़ की। वहां आसपास दो-तीन लोग खड़े थे। वे लोग मौके पर पहुंचे और मुझे बचाया। ये पूरी घटना आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। लड़की के परिजनों ने दर्ज कराई FIR
सूचना मिलते ही लड़की के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। वो लोग बेटी को लेकर तुरंत थाने पहुंचे। वहां जानू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। किठौर पुलिस के अनुसार, मोबाइल दिखाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने लड़की से मारपीट की थी। सपा ने लिखा- भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं
मेरठ में हुई इस घटना पर समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया। पोस्ट में सबसे पहले मेरठ में हुई इस घटना का उल्लेख किया गया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बहन-बेटियों की सुरक्षा के कथित भाजपाई दावों की जमीनी हकीकत सामने है। यूं ही नहीं यूपी महिला अपराधों में भाजपा सरकार में नंबर-1 है। ————————————– ये खबर भी पढ़ेंः- रायबरेली में युवक की पीट-पीटकर हत्या का नया वीडियो, मरते वक्त युवक चीखकर बोला- राहुल गांधी… रायबरेली में शुक्रवार को ड्रोन चोर के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर एक युवक को मार डाला। इस पूरी घटना का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक मार खाते हुए राहुल गांधी का नाम लेता है। इस पर भीड़ में से एक शख्स ने कहा-यहां सब ‘बाबा’ वाले हैं। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटते रहे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *