लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। आज करीब डेढ़ एकड़ जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। इन अतिक्रमणकारियों को KGMU प्रशासन ने नोटिस दिया था। अब कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों ने कहा- उनके घर नहीं है। अब कहां जाएंगे? KGMU परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ 6 महीने के अंदर यह दूसरी कार्रवाई है। जिस जमीन पर बुलडोजर चल रहे हैं वह दरअसल माध्यमिक शिक्षा विभाग की जमीन है। इसे करीब 3 महीने पहले कैबिनेट से प्रपोजल अप्रूव कराकर KGMU को हैंडओवर किया गया था। तभी से KGMU की तरफ से इनकी बेदखली की कार्रवाई शुरू की गई थी। करीब 150 झोपड़ियां हैं। इन्हें नोटिस दिया गया था। फिलहाल मौके पर 2 बुलडोजर चल रहे हैं। सीएम योगी ने इस जमीन को KGMU को देने का ऐलान किया था। बुलडोजर एक्शन की 3 तस्वीरें… बुलडोजर एक्शन के पल-पल अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…


