बिजली बिल बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन:बालोद में नुक्कड़ सभा और हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध; कहा- हर वर्ग परेशान

छत्तीसगढ़ में बिजली के बढ़े दामों और बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बालोद में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। बुधवारी बाजार और नयापारा में सैकड़ों युवाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार के इस कदम का विरोध जताया। चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा आयोजित की। जिसमें बिजली दरों में वृद्धि और योजना बंद होने से जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। प्रदेशस्तरीय विरोध प्रदर्शन जारी है- सुमित शर्मा नगर पालिका बालोद के पार्षद सुमित शर्मा ने बताया छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा बढ़े हुए बिजली दरों के विरोध में प्रदेशस्तरीय चरणबद्ध कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बालोद में यह प्रदर्शन किया गया। सुमित ने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी आवश्यकता पर जनता को राहत मिलनी चाहिए, न कि बोझ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवार परेशान हैं। जनता के ऊपर बढ़ रहा आर्थिक बोझ- साजन पटेल शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा कि बिजली बिल बढ़ने और योजना बंद होने से किसानों, मजदूरों, मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के आने के बाद बिजली बिल की दरों में चार से दस गुना बढ़ोतरी हुई है, जबकि इससे पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान बिजली बिल हाफ था। जल्द होगा उग्र आंदोलन- सतीश यादव बालोद के पार्षद सतीश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि साय सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए जनता को परेशान किया जा रहा है। मनमानी कर बढ़ाए गए बिजली रेट कम नहीं लिए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में विधानसभा के अध्यक्ष संदीप साहू, जिला प्रशासनिक महामंत्री आदित्य दुबे, उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल, देवेंद्र साहू, दिनेश्वर साहू, शहर उपाध्यक्ष फैज अली, अजहर तिगाला, कान्हा, धीरज यादव, पार्षद चंद्रहास साहू उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *