फाजिल्का में किसान बेच रहे बाढ़ का रेत:मजदूरों से ट्रालियों में भरवाकर ले जा रहे, माइनिंग विभाग रोकने में जुटा

फाजिल्का जिले के सरहदी इलाके में बाढ़ से काफी फसलें प्रभावित हुई है और मकानों का नुकसान हुआ है। ऐसे में पानी के साथ बहकर आया रेत किसानों की जमीनों पर कई फुट तक जमा हो गया है। जिसे अब किसान मजदूरों की मदद से ट्रालियों में भरकर फाजिल्का शहर की ओर बेचने निकले हैं। किसानों का आरोप है कि इस दौरान उन्हें माइनिंग विभाग वाले रास्ते में रोक परेशान कर रहे है। करीब चार फीट तक जमीन पर रेत जानकारी देते हुए किसान पूर्ण सिंह ने बताया कि उसके 12 एकड़ जमीन में बाढ़ के पानी के साथ काफी रेत आ गया है l करीब चार फीट तक रेत उसकी जमीन पर जमा हुआ है। जिसे अब बाढ़ का पानी जाने के बाद मजदूर लगाकर ट्रालियों में भरा जा रहा है और वह खुद रेत से भरा ट्रैक्टर ट्राली लेकर फाजिल्का बेचने निकला है। रेत बेचकर करेंगे अपना गुजारा उधर गांव गुदड़ भैणी के किसान अजय ने बताया कि उनकी जमीन में भी काफी रेत जमा है, जिसे मजदूर लगाकर हटाया जा रहा है और वह ट्रैक्टर ट्रालियों में रेत भरकर फाजिल्का बेचने जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनका काफी आर्थिक नुकसान हो गया है और अब इस रेत बेचकर अपना गुजारा करेंगे। विधायक करवा रहे मामले की जांच किसानों का आरोप है कि माइनिंग विभाग द्वारा उनसे रेत उठाने संबंधी प्रशासन की अनुमति मांगी जा रही है, उन्हें रास्ते में रोककर तंग परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की, कि उन्हें जमीनों में आए रेत को बेचने के दौरान परेशान न किया जाए। फाजिल्का विधायक नरेंद्रपाल सवना का कहना है कि मीडिया के जरिए मामला उनके ध्यान में आया है। मामले में चैक करवा रहे है कि कहां दिक्कत आ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *