जोधपुर में बारिश से किसानों की फसल खराब:खेत में कटी रखी फसल पानी में बही, मुआवजे की मांग

जोधपुर में रविवार देर रात और सोमवार सुबह बारिश से फसलें बर्बाद हो गई। खेत में काटकर रखी किसानों की फसल पानी में बह गई। किसानों ने मुआवजा राशि देने की मांग की है। लूणी क्षेत्र के धुंधाडा, फिंच सहित कई गांवों में फसल खराब होने की वजह से किसानों को नुकसान पहुंचा हैं। किसानों ने एसडीएम और तहसीलदार से उचित मुआवजा राशि देने की मांग की है। लूणी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत फिंच में भी आज सुबह जोरदार बारिश की वजह से फसल नष्ट हो गई। तूफानी मुसलाधार बारिश से किसानों के खेत में रखी फसल खराब हो गई, इसके चलते किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। बता दें कि पूर्व में भी काजरी की और से पांच दिन बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। जिसमें खेत में काटकर रखी गई फसल को भी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *