गोविंद गुरु यूनिवर्सिटी में कुलपति को चैंबर में बंद किया:ABVP का प्रदर्शन, टाइम टेबल में बदलाव की रखी मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को गोविंद गुरु जनजातीय यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर विरोध किया। प्रदेश सहमंत्री आनन्द निनामा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ यूनिवर्सिटी के कुलपति को चैंबर में बंद किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सहमंत्री आनन्द निनामा ने बताया- पिछले दिनों आनन-फानन में विद्यार्थियों के हित में ना देखते हुए यूनिवर्सिटी ने समय सारणी को जारी किया। समय सारणी में सुबह 7 से शाम को 6 बजे तक एग्जाम देने का समय जारी किया। यूनिवर्सिटी को मालूम होना चाहिए की इतनी ठंड होने की वजह से विद्यार्थी इतनी जल्दी एग्जाम देने नहीं आ सकते हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी को अपने निर्णय में बदलाव करना चाहिए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सुरावत ने बताया- दूरदराज के गांव से विद्यार्थी एग्जाम देने आते हैं। समय सारणी में सुबह 7 बजे का समय देने के कारण विद्यार्थियों को एग्जाम देने आने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। छात्र नेता राहुल डिंडोर ने बताया- हम सभी विद्यार्थी यूनिवर्सिटी कुलपति को कह कह कर थक गए की हॉस्टल शुरू किया जाए। लेकिन मांगों को अनसुना किया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन की कार्य शैली में परिवर्तन नहीं होकर मनमानी चलती रहेगी तो बहुत बड़ा प्रदर्शन होगा। इस दौरान छात्र नेता विनोद, इकाई अध्यक्ष जया, हेमंत खाट, नरेश राठौर, दीपक आदि विद्यार्थी और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *