भावांतर योजना प्रचार के लिए ट्रैक्टर रैली निकाली:डिंडौरी कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डिंडौरी में कलेक्टर परिसर से भावांतर और पराली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को एक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, जनपद अध्यक्ष आशा धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस और भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू नेताम सहित अन्य अधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए कॉलेज कैंपस में समाप्त हुई। इसका उद्देश्य किसानों को दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। उपसंचालक कृषि अभिलाषा चौरसिया ने भावांतर योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए ई-पंजीयन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। किसानों को सोयाबीन की फसल उपज मंडी में ही बेचनी होगी। 15 जनवरी तक प्रभारी सरकार उचित औसत गुणवत्ता वाली उपज के लिए समर्थन मूल्य की गारंटी दे रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और मॉडल रेट के अंतर की राशि 15 दिनों के भीतर डीबीटी के माध्यम से सीधे किसान के खाते में जमा की जाएगी। यह योजना 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से जमीन की नमी खत्म हो जाती है और भूमि के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, जिससे खेत बंजर हो सकते हैं। उन्होंने भावांतर योजना को किसानों के फायदे के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *