गाय ले जाते तस्कर सीसीटीवी कैमरे में कैद:गाय को गाड़ी में ले गए तस्कर, पुलिस की गश्त व्यवस्था पर उठाये लोगों ने सवाल

डीग जिले के मेवात इलाके में गौ तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। आये दिन गौ तस्कर गायों को ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाते हैं। फिर से एक वीडियो सामने आया है। जो कस्बे के डीग गेट के पास का है। जहां गौ तस्कर एक गाय को रस्सी से बांधकर गाड़ी में बैठकर ले जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एक गौ तस्कर के मुंह पर बंधा था कपड़ा कुछ दिनों पहले कामां से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसमें चार गौ तस्कर गाय और उसके बच्चे को गाड़ी में डालकर लेकर जा रहे थे। अब फिर से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें 6 अक्टूबर की रात 2 बजे का है। एक गाड़ी में 3 गौ तस्कर आते हैं। जिसमें से एक गौ तस्कर के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है। दूसरे गौ तस्कर ने अपना चेहरा नहीं ढका हुआ है। गाय के गले में रस्सी बांधकर गाड़ी में बैठाया वीडियो में दिखाई दे रहा है की मौके पर दो गोवंश हैं। जिस गौ तस्कर ने अपना चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ है। वह एक गोवंश के पास जाता है और उसके गले में रस्सी बांधता है। इतने में गाड़ी से तीसरा गौ तस्कर निकलकर उनके पास पहुंच जाता है। दो गौ तस्कर गाय के गले में रस्सी बांधते रहते हैं और, तीसरा गौ तस्कर गाड़ी के पीछे का गेट खोलता है। लोग उठा रहे गश्त व्यवस्था पर सवाल तभी तीनों गौ तस्कर गाय को गाड़ी में बैठाते हैं और गाड़ी में बैठकर फरार हो जाते हैं। जब यह वीडियो सामने आया तो, पुलिस भी हरकत में आई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे के वीडियो देख गौ तस्करों की पहचान करने की कोशिश की, इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *