अजमेढ़ महाराज की जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा:मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव, घोड़ी की बोली लगाई

बूंदी के हिंडोली कस्बे में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने अजमेढ़ महाराज की जयंती और शरद पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो त्रिवेणी चौक से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बड़ा महादेव जी मंदिर पर समाप्त हुई। उत्सव का शुभारंभ त्रिवेणी चौक में हुआ, जहां समाज बंधुओं का तिलक लगाकर और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान समाजजनों ने आपसी एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। विभिन्न स्थानों पर धर्म प्रेमियों ने शीतल पेय वितरित किया और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़ों की थाप और धार्मिक गीत आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान घोड़ी की पारंपरिक बोली भी लगाई गई, जिसमें समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ा महादेव जी मंदिर पहुंचने पर अजमेढ़ महाराज की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को मैढ़ क्षेत्रीय सोनकर समाज महासभा बूंदी के जिला अध्यक्ष डॉ. दिशांत सोनी ने संबोधित किया। उन्होंने समाज को एकता के सूत्र में बंधने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की उन्नति आपसी सहयोग, एकजुटता और संगठन से ही संभव है। डॉ. सोनी ने युवाओं से जागरूकता बढ़ाने और समाज के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। आयोजन में समाजबंधु हुए शामिल कार्यक्रम में अध्यक्ष राधेश्याम सोनी, रामप्रसाद सोनी, योगेश सोनी, मुकेश सोनी, भगवान सोनी, सुरेश सोनी, महेश सोनी, पृत्वीराज सोनी, कैलाश सोनी, बंटी सोनी, राजू सोनी, देवी शंकर सोनी, हरिओम सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पड़ोसी गांवों से भी बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की भव्यता में योगदान दिया। समिति पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी ने एक स्वर में समाज की एकता और सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजन की सफलता पर समिति ने सभी समाजजनों, सहयोगियों एवं नगर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *