सूने मकान से जेवरात और नकद ले भागे चोर:सागर में मैनगेट का ताला तोड़कर घुसे चोर, ससुराल गया था परिवार

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के संतकबीर वार्ड में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। घर में रखे सोने-चांदी के गहने और नकद रुपए लेकर भाग गए। वारदात सामने आने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सूना घर देखकर चोरों ने सेंध लगाई
पुलिस के अनुसार, फरियादी रवि पिता राजू वाल्मिकी उम्र 37 साल निवासी संतकबीर वार्ड ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि बांदरी में अपनी ससुराल गया था। इसी दौरान चोरों ने घर में सेंध लगाई। चाचा के बेटे ने फोन पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा है। चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही बांदरी से सागर लौटकर आया। घर आकर देखा तो मैनगेट का ताला टूटा था। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी। सोने के जेवरात और कैश गायब
अलमारी में रखे सोने के जेवरात एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र छोटा, एक बड़ा मंगल सूत्र, सोने की चैन, सोने की नथ, 4 संतान साते की चांदी की चूड़ी और 20 हजार रुपए नकद गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया। मौके पर पहुंचकर वारदातस्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *