पंखे के करंट से डेढ़ साल की बच्ची की मौत:बालाघाट में नाना के घर हुई घटना; नानी भी आई चपेट में, घायल

बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र में पंखे के करंट से सोमवार को डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ नाना के घर के सिरेगांव आई थी। इस घटना के बाद दो गांवों में मातम पसर गया है। मृतक बच्ची की पहचान अवनी पिता अनिल उमरे के रूप में हुई है। घटना के समय बच्ची के नाना मवेशियों को चारा दे रहे थे। जैसे ही नानी ने अवनी को पंखे से चिपका देखा, उन्होंने उसे तुरंत हटाने का प्रयास किया, जिससे उन्हें भी करंट का झटका लगा। हालांकि, नानी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की। लांजी सिविल अस्पताल में बीएमओ डॉ. अक्षय उपराडे ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। अवनी लांजी थाना क्षेत्र के बिसोनी के कटंगी की रहने वाली थी। उसके पिता मजदूरी करने घर से बाहर गए हुए हैं। अवनी घटना वाले दिन सुबह ही अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर आई थी। घटना के बाद मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पहले सुधारा था पंखा अवनी के नाना इंदु लिल्हारे ने बताया कि उन्होंने घटना वाले दिन ही पंखा सुधारा था। पंखा चलाने के बाद वे उसे बंद करके मवेशियों को चारा देने गए थे, तभी यह हादसा हो गया। लांजी पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *