गोल्ड लोन धोखाधड़ी में ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार:5 हजार का इनामी आरोपी न्यायालय में पेश, रिमांड पर लिया गया

छतरपुर में मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की गोल्ड लोन शाखा में धोखाधड़ी के मामले में तत्कालीन ब्रांच मैनेजर कमल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की सीमा से पकड़ा है। आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित था। निरीक्षण के समय पैकेट में नकली सोना मिला था मामला मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के एरिया हेड के शिकायत करने पर सामने आया था। छतरपुर शाखा में हुए ऑडिट निरीक्षण के दौरान सोने के आभूषणों के कुछ पैकेट गायब पाए गए, जबकि कुछ पैकेट में नकली सोने की सामग्री मिली। इस धोखाधड़ी के बाद थाना कोतवाली में संपत्ति के दुरुपयोग और आपराधिक धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों पर 5 हजार का इनाम घोषित था छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने इस मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने इससे पहले शाखा के तत्कालीन सहायक मैनेजर कपिल तिवारी को गिरफ्तार किया था। आरोपी नायक कॉलोनी, नौगांव का रहने वाला है। अब, इस मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी तत्कालीन ब्रांच मैनेजर कमल यादव पिता कल्याण यादव को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की सीमा से गिरफ्तार किया गया है। यह दिदवारा गांव, थाना जुझार नगर का रहने वाला है। आरोपी कमल यादव को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले की आगे की जांच की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *