CCTV झुके, कोरेक्स की खाली शीशियां और मोबाइल फोन मिले:सीधी के मैथिली छात्रावास में दिखी लापरवाही, एक दिन पहले 11वीं की छात्रा का शव मिला था

सीधी जिले के मैथिली बालिका छात्रावास में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत के बाद यहां लापरवाही और अनियमितता सामने आई है। इससे छात्रावास की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि 5 अक्टूबर की शाम 11वीं कक्षा की छात्रा कल्पना जायसवाल (निवासी ग्राम पैगम्मा, थाना बहरी) छात्रावास के एक कमरे की खिड़की से दुपट्टे के सहारे लटकती हुई पाई गई। मृतका के बाबा पुरुषोत्तम जायसवाल ने कहा है कि “जिस तरह से शव मिला है, यह कहना मुश्किल है कि यह आत्महत्या है या हत्या।” कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि “प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।” छात्रावास में नियमों की धज्जियां छात्रा की मौत के बाद जब पुलिस और मीडिया टीम छात्रावास पहुंची तो व्यवस्था की पोल खुल गई। छात्रावास की इंचार्ज अमृता सिंह ने इस लापरवाही पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और केवल इतना कहा कि मृतका कल्पना शांत प्रवृत्ति की छात्रा थी और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। ये अनियमितताएं और संदिग्ध हालात में मौत छात्रावास की निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *