रीवा की अमहिया पुलिस ने एक संदेहास्पद कार पकड़ी है। जहां कार के साथ एक युवक को भी देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि युवक कट्टे के साथ सड़कों पर टशन दिखा रहा था। हालांकि यह भी स्पष्ट है कि रीवा में अवैध हथियारों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बताया गया कि एक अज्ञात युवक स्विफ्ट कार को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक हाथ में कट्टा लहराते हुए सिरमौर चौराहा से अमहिया की तरफ आ रहा था। जिसे अमहिया नाला के आगे जलसा मैरिज गार्डन मोड़ के पास पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर रोका गया। युवक के पास कट्टे का कोई डॉक्यूमेंट नहीं था
युवक से वाहन कार और लहरा रहे कट्टा के संबंध में पूछताछ की गई जो युवक द्वारा कट्टा के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्काल युवक को पकड़कर थाने लाया गया। जहां उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई है। आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज
युवक के खिलाफ अपराध क्रमांक 163/25 धारा 25(2) आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शुभनेश विश्वकर्मा पिता वसंतलाल विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी बदवार थाना गुढ़ है। आरोपी के कब्जे से 1 अदद देशी कट्टा और स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने कट्टा और कार जब्त की, देखें तस्वीरें


