नीमच में मनाई महाराजा श्री अजमीढ़ जी जयंती:स्वर्णकार समाज ने वाहन रैली भी निकाली

नीमच में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अपने आराध्य देव महाराजा श्री अजमीढ़ जी की जयंती मना रहा है। उत्सव के तीसरे दिन सोमवार को महाराजा श्री अजमीढ़ जी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वाहन रैली निकाली गई जो सुबह 10 बजे स्वर्णकार धर्मशाला से शुरू हुई। यह रैली मेस्सी फर्गुसन चौराहा, डाक बंगला, इंदिरा नगर, प्रताप चौक, बस स्टैंड, बारादरी, नया बाजार, घंटाघर, अजमीढ़ जी चौराहा जैसे मुख्य स्थानों से होते हुए पुनः धर्मशाला पर संपन्न हुई। इस विशाल आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर समाजजनों का स्वागत किया गया, जो आपसी सौहार्द और सम्मान का प्रतीक बना। देखिए तस्वीरें आनंद मेला और सांस्कृतिक आयोजन कार्यक्रमों की शृंखला में दूसरे दिन रविवार को स्वर्णकार धर्मशाला में समाजजनों के लिए ‘श्री स्वर्णकार आनंद मेला’ का आयोजन किया गया था, जिसमें महिला-पुरुष और बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शाम को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। उत्सव के तीसरे दिन सोमवार दोपहर 3.30 बजे से धर्मशाला परिसर में मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रही, जिसमें महिला क्रिकेट, सितोलिया, चेयररेस, वन मिनट गेम्स जैसे खेलों के साथ एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस चार दिवसीय उत्सव को सफल बनाने में समाज अध्यक्ष जितेंद्र सोनी (मौला), सचिव जितेंद्र सोनी (आर्ट्स), नवयुवक मंडल अध्यक्ष विरल सोनी सहित समाज के महिला मंडल, नवयुवक मंडल और वरिष्ठजनों ने विशेष और सराहनीय योगदान दिया। यह उत्सव समाज में एकजुटता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *