बूंदी में कांग्रेस पार्षदों ने समस्याओं पर जताया आक्रोश:आयुक्त से मुलाकात कर मांगी पिछली बोर्ड बैठक की प्रोसिडिंग कॉपी

शहर कांग्रेस कमेटी की अगुआई में कांग्रेस पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने पिछली बोर्ड बैठक की प्रोसिडिंग की कॉपी देने की मांग की और बूंदी शहर व वार्डों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की। वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन ने पिछली बोर्ड बैठक को महज 5 मिनट में समाप्त करने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना सदन की सहमति के हुडको से लोन लेने के प्रस्ताव को जबरन सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया। पार्षदों को बूंदी शहर एवं अपने वार्डों की समस्याओं पर चर्चा करने का अवसर नहीं मिला। जैन ने सभी पार्षदों को बोर्ड बैठक की प्रोसीडिंग की कॉपी देने की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोरम पूरा करने के लिए बैठक रजिस्टर में ऐसे सदस्यों के बाद में हस्ताक्षर करवाए गए, जो बैठक के समय उपस्थित नहीं थे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेश सोनी, नगर परिषद के उपसभापति लटूर भाई, पार्षद मोइनुद्दीन फॉरवर्ड, इरफान इलू और कांग्रेस नेता इस्तिहाक़ अली ने एक वर्ष से भी अधिक पूर्व स्वीकृत कब्रिस्तान के विभिन्न कार्यों को जानबूझकर रोकने का आरोप सभापति और आयुक्त पर लगाया। शैलेश सोनी ने आयुक्त से कहा कि कम से कम कब्रिस्तान और श्मशान के जरूरी कामों में भेदभाव न करें। इसके बाद नगर परिषद आयुक्त ने ठेकेदार को मौके पर बुलाया और उसे शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद हेमंत वर्मा, विजय सिंह गहलोत, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र दाधीच और बनवारी किराड़ भी मौजूद रहे। कन्हैयालाल मेघवाल ने नगर परिषद आयुक्त पर वार्ड में लगने वाले टेंडर में भेदभाव करने का आरोप लगाया। इन पार्षदों ने कहा की नैनवां रोड ओर बिबनवा रोड क्षेत्र में साफ सफाई कचरा, संग्रहण एवं रोड मरम्मत कार्यों में भी सभापति रुचि नहीं ले रही हैं, जिस हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। बूंदी शहर की सभी सड़कों पर बड़े खड्डे हो रहे हैं, जिन पर गिरकर जनता चोटिल हो रही हैं। शहर के सभी मुख्य मार्गों पर आवारा पशुओं का आतंक हैं, जिनके कारण पूर्व में कई जान तक जा चुकी हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष पुष्पचंद मीणा, संगठन महामंत्री संजय शर्मा, युवा कांग्रेस नेता शिवम गुर्जर, पूर्व पार्षद जितेंद्र मीणा, मुकुट शर्मा सहित कई महिला पार्षदों के प्रतिनिधि एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *