रीवा में युवक ने भगवान राम के लिए लिखी गालियां:तमिलनाडु में श्रीराम का पुतला जलाने का समर्थन भी किया, पुलिस ने भेजा जेल

रीवा में एक युवक के द्वारा भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी की गई और तमिलनाडु में भगवान राम का पुतला जलाने का समर्थन किया गया। युवक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भगवान राम पर भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट करते हुए तमिलनाडु की घटना को सही ठहराया और घटना का वीडियो भी शेयर किया। मामले की शिकायत बजरंग सेना के द्वारा थाने की गई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप
घटना को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश बजरंग सेना की तरफ से बताया गया कि युवक अपनी सोशल मीडिया आईडी से लगातार भड़काऊ पोस्ट कर रहा था। जिससे माहौल खराब हो रहा था। वहीं लोगों की आस्था के केंद्र और घर घर में आराध्य के रूप में पूजे जाने वाले भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी कर हम सबकी भावनाओं को आहत किया गया है। इस तरह का कृत्य माफ करने योग्य नहीं है। इस तरह के लोगों को देश निकाला दे देना चाहिए।
जबकि पूरे मामले में थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक के कृत्य से माहौल और लॉयन ऑर्डर बिगड़ने की संभावना थी। मामले की जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है। अब जानिए पूरा मामला
तमिलनाडु के त्रिची जिले में भगवान राम का पुतला जलाने और अपवित्र करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना को लेकर इलाके के दक्षिणपंथी संगठनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। घटना 30 सितंबर को थिरुवेरुम्बुर ब्लॉक के गुंटूर गांव में हुई, जहां ‘ऐंथम तमिल संगम’ नाम के एक ग्रुप के सदस्यों ने कथित तौर पर ये हरकत की। वीडियो में कुछ लोग भगवान राम का पुतला जलाते और रावण की स्तुति में नारे लगाते दिखे। उन्होंने पुतले के चेहरे समेत बाकी हिस्से पर चप्पलें भी बांधी हुई हैं। यहां तक कि एक व्यक्ति पुतले पर चप्पल भी मारता है। ‘फिफ्थ तमिल संगम’ नाम के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *