कोतवाली पुलिस ने हनुमान मंदिर के पीछे वारदात को नीयत से छिपे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने कट्टा जिंदा कारतूस एक बाइक भी बरामद की है पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। वारदात की फिराक में थे आरोपी
पुलिस परी ग्राउंड के पास बने हनुमान मंदिर के पीछे दो बदमाश वारदात को फिराक में छिपे हुए थे। पुलिस ने दविश देकर हथियार सहित दोनों को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रिंकू शर्मा निवासी सिहोरी , यूकेश शर्मा निवासी गोपाल पुरा के रूप में हुई है। इसके कब्जे से बाइक हीरो स्पलेंडर क्रमांक UP85/CC/4252 जब्त की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि त्यौहार को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे इसलिए बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस सक्रिय है इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर के पीछे हथियार लेकर दो बदमाश छुपे है। पुलिस ने सूचना पर कार्यवाही करते हुए बदमाशों को पकड़ा है।


