पाली कलेक्ट्रेट पर सोमवार को बोमादड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के पांच गांवों के ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी की ओर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि पिछले तीन साल से फसल बीमा का प्रीमियम भर रहे है लेकिन खराब होने के बाद भी बीमा कम्पनी उन्हें क्लेम राशि नहीं दे रही। जिससे परेशान होना पड़ रहा है। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का निस्तारण करवाया जाएगा। तब जाकर वे शांत हुए।
दरअसल बोमादड़ा बोमादड़ा, बालेलाव, सदावास, आकेली, उतवण गांव के रहने वाले कई किसान सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि ज्यादा बरसात होने से इस बार भी उनके खेतों में खड़ी फसलें पुरी तरह खराब हो गई। बीमा भर रहे है लेकिन फसल बीमा की राशि बीमा कम्पनी नहीं दे रही। इससे परेशान होना पड़ रहा है। कई बार बीमा कम्पनी प्रतिनिधि से मिले लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। ज्ञापन सौंप उन्होंने बीमा राशि का क्लेम दिलवाने की मांग की। इस दौरान किसान सांवरमल गुर्जर, सुजाराम गुर्जर, ओमप्रकाश नायक, मोहनलाल हीरागर, शिवलाल गुर्जर, कैलाश वैष्णव, किशन मालवीय सहित कई जने मौजूद रहे।


