हत्याकर प्रेमिका को आंगन में दफनाया, उसपर खटिया डालकर सोया:निवाड़ी में आरोपी कस्टडी से भागा, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

निवाड़ी जिले में शादीशुदा शख्स ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को घर के कच्चे फर्श में दफना दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्यारा शव के ऊपर खटिया डालकर दो रातें वहीं सोता रहा। घटना 2 अक्टूबर की रात ओरछा थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव की है। पुलिस ने सोमवार को एसपी डॉक्टर राय सिंह नरवरिया ने पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले आरोपी रतिराम राजपूत पुलिस हिरासत से फरार हो गया है, जिसके बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। मृतक रोहिणी राजपूत के से शादी से पहले से आरोपी से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। धीरे-धीरे रोहिणी रतिराम पर शादी करने का दबाव बनाने लगी और अपने पति को छोड़ने तक को तैयार थी। रतिराम पहले से शादीशुदा था और यह रिश्ता उसके लिए बोझ बन गया था। उसने अपने दोस्तों कालीचरण, मुकेश और ज्ञान सिंह के साथ मिलकर रोहिणी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोपी ने गला घोंटकर हत्या की 2 अक्टूबर की रात रतिराम ने रोहिणी को अपने घर बुलाया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और उसी दौरान रतिराम ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने अपने दोस्तों की मदद से घर के कच्चे फर्श में गड्ढा खोदकर शव को वहीं दफना दिया। शव दफनाने के बाद फर्श को मिट्टी और गोबर से लीप-पोतकर उस पर एक खटिया डाल दी गई। आरोपी उसी खटिया पर दो दिन तक सोता रहा, जिसके नीचे उसकी प्रेमिका का शव दफन था। जब रोहिणी कई दिनों तक घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शक के आधार पर पुलिस ने रतिराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर में खुदाई कर रोहिणी का सड़ा-गला शव बरामद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *