सूबेदार और सब इंस्पेक्टर के 500 पदों पर भर्ती:27 अक्टूबर से जमा होंगे आवेदन, 9 जनवरी से ईएसबी लेगा लिखित परीक्षा

पुलिस सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 500 पदों के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने ऑनलाइन आवेदन बुलाए हैं। इसके लिए मंडल ने एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन जमा करने को कहा है। मंडल द्वारा सूबेदार के 28, उप निरीक्षक सामान्य ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल: के लिए 95 और उप निरीक्षक सामान्य ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल के अलावा) के लिए 377 पदों पर भर्ती के लिए बुलाए गए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होगी और 10 नवंबर तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने के लिए 15 नवंबर तक का समय तय किया गया है। इन पदों के लिए परीक्षा 9 जनवरी से शुरू होगी और दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी। सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के पदों पर भर्ती के लिए मंडल द्वारा जो शुल्क तय किया गया है, उसमें सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के लिए 500 रुपए तथा एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए ढाई सौ रुपए तय किए गए हैं। पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा देने वाले अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 200 रुपए और एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय की गई है। यह शुल्क मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार के लिए घोषित किया गया है। ये हाेगा वेतनमान सूबेदार और उप निरीक्षक दोनों ही वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती के लिए वेतनमान 36200 से 114800 रखा गया है। ऐसे उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी नहीं है वे सिर्फ अनारक्षित ओपन के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए ही अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। मंडल के विज्ञापन में कहा गया है कि ऐसे आवेदकों को आरक्षण या आयु सीमा में छूट का कोई लाभ नहीं मिलेगा। उनकी आयु सीमा 10 नवंबर 2025 को अधिकतम 33 वर्ष होना चाहिए। आरक्षण का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा। शैक्षणिक योग्यता उप निरीक्षक और सूबेदार के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता में कोई छूट नहीं दी जाएगी। आयु सीमा को लेकर नियम तय किए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *