दतिया में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:सूरत में नौकरी करता था; बेटे के जन्म के बाद पत्नी के मायके जाने से परेशान था

दतिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना रविवार-सोमवार की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम मंगलवार सुबह किया जाएगा। राधापुर गांव का रहने वाला 32 वर्षीय प्रशांत दांगी गुजरात के सूरत में नौकरी करता था। करीब दो वर्ष पूर्व उसने सूरत में ही काम करने के दौरान नेहा नाम की युवती से विवाह किया था। शादी के बाद दोनों सूरत में ही रह रहे थे। कुछ महीने पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। परिजनों के अनुसार, बेटे के जन्म के तीन महीने बाद नेहा बेटे को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से प्रशांत परेशान रहने लगा था। सोमवार देर रात प्रशांत ने नेहा को फोन लगाया और काफी देर तक बातचीत की। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रशांत ने फोन पर ही रेलवे ट्रैक पर कदम रख दिया। घटना के कुछ मिनट बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रशांत का मोबाइल पास ही पड़ा मिला। फोन पर पत्नी नेहा की कॉल बार-बार आ रही थी। पुलिस ने कॉल रिसीव कर जानकारी दी तो नेहा हैरान रह गई। उसने वीडियो कॉल पर पति का शव देखकर कहा कि अंतिम संस्कार बेटे के आने के बाद ही किया जाए। घटना के बाद से राधापुर गांव में शोक का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *