AGM की कार ने बाइक को रौंदा, दंपती की मौत:बालाघाट-सिवनी स्टेट हाईवे पर हुई भिड़ंत; बेटे की हालत गंभीर

सिवनी जिले के बालाघाट-सिवनी स्टेट हाईवे पर एमपीआरडीसी छिंदवाड़ा संभागीय इकाई में कार्यरत AGM की कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। सोमवार को बरघाट थाना अंतर्गत पौनारकला गांव में हुई घटना में बाइक सवार बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार था परिवार मृतकों की पहचान लालपुर, बरघाट निवासी सादिक बेग (60) और उनकी पत्नी माजिदा बी (58) के रूप में हुई है। बाइक चला रहे उनके बेटे सिद्धिक (35) को गंभीर चोटें आई हैं जो ललितपुर के निवासी हैं। घायल सिद्धिक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बरघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बालाघाट जा रहे थे AGM पुलिस ने बताया एमपीआरडीसी छिंदवाड़ा संभागीय इकाई में कार्यरत एक एजीएम ड्राइवर अजय सतनामी के साथ बोलेरो वाहन (एमपी 28 जेडसी 2221) में मंडला से बालाघाट जा रहे थे। विपरीत दिशा से लालपुर निवासी परिवार बाइक पर आ रहा था, तभी सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हकीम थे मृतक सादिक बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैस ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतकों के शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बोलेरो में सवार एजीएम और ड्राइवर को गंभीर चोटें नहीं आई हैं और वे सुरक्षित हैं। मृतक सादिक बेग जड़ी-बूटियों से लोगों का उपचार करने का कार्य करते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *