भावांतर योजना: कलेक्टर ने दिए निर्देश:किसानों का पंजीयन बढ़ाने और प्रचार-प्रसार तेज करने को कहा, ई-फाइलों का काम जल्दी करने के आदेश

राजगढ़ कलेक्टर ने भावांतर योजना के तहत किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों और तहसीलदार को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और किसानों का पंजीयन बढ़ाने को कहा। ये निर्देश सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सोयाबीन ऊत्पादन के सभी किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें उपज का सही मूल्य मिल सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को क्राप कटिंग रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए। क्षेत्र में नरवाई नहीं जलाने के आदेश दिए,कहा- उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कलेक्टर ने इ-फाइलों की गति बढ़ाने के आदेश दिए बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने का कहा। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की पहचान कर उनकी सूची लोक सेवा प्रबंधक को उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को ई-ऑफिस में ई-फाइलों की गति बढ़ाने और जनपद पंचायत संबल योजना व कर्मकार मंडल से संबंधित प्रकरणों का समाधान करने के लिए कहा। किसानों को उचित मूल्य की उम्मीद इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गड़वाले और अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक के बाद जिले में भावांतर योजना के कार्य में तेजी आ सकती है जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *