लुधियाना में छात्रा को छत से नीचे फेंका:रीढ़ की हड्‌डी में चोट लगी; फ्रेंडशिप ठुकराने पर क्लासमेट ने ही की वारदात

पंजाब के लुधियाना में फ्रेंडशिप तोड़ने से गुस्साए क्लासमेट ने छात्रा को उसी के घर की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। वह जबरन छात्रा के घर में घुसा और इस वारदात को अंजाम दिया। छत से गिरने की वजह से छात्रा की रीढ़ की हड्‌डी में गंभीर चोट आई है। उसे DMC में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर थाना हैबोवाल में आरोपी छात्र के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार लड़के की तलाश कर रही है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस बोली- आरोपी छात्र टिब्बा इलाके का
इस बारे में हैबोवाल पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र थाना टिब्बा के इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या की कोशिश समेत और धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अभी वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *